Apr 01, 2024

नेहा धूपिया की फेवरेट है ये ड्रिंक, यूं रखती हैं खुद को फिट

Vivek Yadav

नेहा धूपिया 43 साल की उम्र में भी खुद को बेहद फिट रखा है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की फिटनेस का क्या राज है।

Source: @nehadhupia/Insta

एक्ट्रेस की इस फिटनेस का राज उनकी डाइट और वर्कआउट है।

नेहा धूपिया सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुने पानी (नींबू-शहद) का सेवन करती हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होने के साथ ही हाइड्रेट भी रहता है।

इसके बाद अदाकारा चाय पीती हैं। वहीं, नाश्ते में एक्ट्रेस अंडे, बादाम, कॉर्न फ्लेक्स और दूध का सेवन करती हैं।

लंच से पहले नेहा धूपिया ब्राउन ब्रेड, 2 उबले अंडे और कुछ स्नैक्स खाना पसंद करती हैं। दोपहर के भोजन में एक्ट्रेस रोटी, दाल, चावल, सब्जी और दही खाना पसंद करती हैं।

रात का भोजन एक्ट्रेस 8 बजे तक कर लेती हैं। डिनर में उन्हें सूप, सलाद और कुछ ग्रिल्ड सब्जियां खाना पसंद है।

इसके अलावा नेहा धूपिया को चिकन, मछली और पास्ता भी काफी पसंद है। वहीं, एक्ट्रेस ऑयली फूड्स और रेड मीट से दूर रहती हैं।

नेहा धूपिया नियमित एक्सरसाइज करने के साथ ही योगा भी खूब करती हैं। इसके अलावा वो स्विमिंग और स्क्वैश खेलना भी पसंद करती हैं।

इन एक्सरसाइज की मदद से इतनी फिट हैं मानुषी छिल्लर