मलायका अरोड़ा खान को बॉलीवुड में एक फैशनिस्टा और टॉप आइटम डांसर के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा मलाइका अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।
50 साल की उम्र में वो खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज, योग तो करती ही हैं। इसके साथ ही वो अपनी डाइट का भी ख्याल रखती हैं।
एक्ट्रेस खुद को फूडी बताती हैं लेकिन वो अपने खाने में हेल्दी चीजें भी शामिल करती हैं। मलाइका को घर का बना खाना काफी पसंद है।
खुद को फिट रखने के लिए वह क्या खाती हैं, यह वह कई बार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। एक बार उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रागी के लड्डू की फोटो भी शेयर की थी।
बता दें, रागी एक ऐसा अनाज है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। मलाइका रागी के आटे से बनी रोटी को हफ्ते में तीन दिन खाती हैं।
वेट लॉस के लिए रागी की रोटी काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा इसको डाइट में शामिल कर आप कई बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, रागी के आटे में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत रखने में आपके बेहद काम आ सकता है।
पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए आप रागी के आटे से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं। रागी के आटे में फाइबर होता है, जो पाचन को स्वस्थ रखता है।