May 30, 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अक्सर अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर लाइमलाइट बटोरती रहती हैं।
Source: @kritisanon/Insta
एक्ट्रेस की फिटनेस कमाल का है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है उनकी इस फिटनेस का राज।
कृति सेनन जिम में खूब पसीना बहाती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वो वेट लिफ्टिंग, पिलेट्स, डांस, किक बॉक्सिंग और स्विमिंग करती हैं।
एक्सरसाइज के साथ ही एक्ट्रेस योग भी करती हैं। जो उन्हें शारीरिक के साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है।
डाइट की बात करें तो, कृति सेनन हर दो घंटे के बाद कुछ न कुछ जरूर खाती हैं। इससे उनका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
कृति भोजन के साथ सलाद खाना खूब पसंद करती हैं। इससे फाइबर के साथ ही अन्य पोषक तत्व भी शरीर को मिल जाते हैं।
एक्ट्रेस दिन में 2 बार ग्रीन टी पीती हैं। नाश्ते में वो 2 उबले अंडे, 2 ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक और फ्रूट जूस लेना पसंद करती हैं।
लंच में अदाकारा 2 रोटी और ब्राउन राइस के साथ ही सब्जी और मछली का सेवन भी करती हैं। वहीं, रात का खाना एक्ट्रेस लाइट करना पसंद करती हैं।
नौतपा क्या होता है? क्या इसकी वजह से लोग गर्मी से हैं बेचैन?