Mar 06, 2024

जाह्नवी कपूर के इन वर्कआउट रूटीन को फॉलो कर आप भी रह सकती हैं फिट

Vivek Yadav

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेसेस में से एक और अपनी फिटनेस से लाइमलाइट में रहने वाली जाहन्वी कपूर आज 27 साल की हो गई हैं।

Source: @janhvikapoor/Insta

जाहन्वी कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं। जाहन्वी कपूर बेहद ही फिट हैं ऐसे में आइए जानते हैं एक्ट्रेस के अवर्कआउट रूटीन के बारे में:

पिलेट्स

बॉलीवुड अदाकारा को पिलेट्स काफी पसंद है। ये वर्कआउट शारीरिक और मानसिक दोनों के लिए ही बेहद फायदेमंद है। वजन कम करने के साथ ही बॉडी स्ट्रांग होती है और साथ ही शरीर में लचीलापन भी बना रहता है।

योगा

जाहन्वी कपूर योगा भी खूब करती हैं। फिट रहने के लिए एक्ट्रेस स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करती हैं।

रोप ट्रेनिंग

एक्ट्रेस रोप ट्रेनिंग भी करती हैं। ये पूरे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

बेली डांस

इसके अलावा जाहन्वी कपूर के डेली वर्कआउट रूटीन में बेली डांस भी शामिल है।

डाइट

एक्ट्रेस की डाइट की बात करें तो वो फल और हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करती हैं। नाश्ते में 2 अंडे और एवोकाडो करना पसंद करती हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपने एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वो कीटो डाइट भी फॉलो करती हैं।

नेटवर्थ

जाहन्वी कपूर की नेटवर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस करीब 82 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। अदाकारा एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

रश्मिका मंदाना को नहीं पसंद है ये चीजें, यूं रखती हैं खुद को इतना फिट