Dec 26, 2023 Priya Sinha

(Source: Freepik)

सर्दियों में गुनगुना पानी पीने का ये है सही तरीका 

सर्दियों में खासकर लोग सुबह उठते ही सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पीना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीने का भी एक नियम होता है।

दरअसल, हमारे शरीर में 3 दोष मौजूद होते हैं जिसको ध्यान में रखकर ही सर्दियों में सुबह के समय गुनगुना पानी पीना चाहिए।

अगर आपको आपको कफ दोष है, तो आपको गर्म पानी का सेवन चुस्की की तरह से करना चाहिए।

पित्त दोष में पानी को शरीर के तापमान तक ठंडा करने की आवश्यकता होती है, इसलिए ज्यादा गर्म पानी पीने से नुकसान हो सकता है।

वात दोष में ना तो ज्यादा गर्म और ना ही ज्यादा ठंडा पानी पीना चाहिए, इसलिए गुनगुना पानी ही पिएं।

आप चाहे तो गुनगुने पानी में थोड़ा सा घी मिलाकर पी सकते हैं।

जो लोग मोटापे से मुक्ति पाना चाहते हैं वे घी की जगह नींबू को गुनगुने पानी में मिक्स करके पी सकते हैं।