एक्सरसाइज से ना सिर्फ आपके बच्चे की शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
बच्चे की फिजिकल ग्रोथ के लिए अपने बच्चे को दौड़ना सिखाएं क्योंकि ये फुल बॉडी एक्सरसाइज होती है, जिससे मांसपेशियों का विकास होता है।
शारीरिक विकास के लिए आप अपने बच्चे को स्विमिंग करवा सकते हैं। इसे करने से बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है और शरीर की मांसपेशियों का विकास भी होता है।
एरोबिक्स बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद एक्सरसाइज मानी जाती हैं। आप अपने बच्चे को एरोबिक्स करा सकते हैं। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
आप अपने बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए उसको लटकने के लिए बोलें। इससे उसके शरीर की मांसपेशियों में स्ट्रेच आएगा और बॉडी की ग्रोथ होगी।
बच्चे की फिजिकल ग्रोथ के लिए आप बच्चे को रोजाना रस्सा कूदने को बोलें। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें