Fruits To Boost Immunity: बदलते मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं ये फल

Feb 17, 2023Vivek Yadav

Source:pexels

बदलते मौसम में सबसे ज्यादा खतरा सर्दी-खांसी और वायरल बुखार का रहता है।

ऐसे में जितना इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा उतना इन बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। कुछ फल हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

संतरे

संतरा विटामिन-सी जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करने में मदद करता है।

ब्लू बैरीज़

ब्लू बैरीज़ एंटी-ऑक्सीडेन्ट्स से भरपूर होती है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होता है। बदलते मौसम में इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

सेब

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सेब खाना फायदेमंद होगा। सेब इम्यून सिस्टम को स्वस्थ तो रखता ही है साथ ही, तनाव, ह्रदय रोग और डायबिटीज के लिए भी लाभकारी है।

नींबू

इम्यूनिटी बूस्ट के लिए ज्यादातर खट्टे फल असरकारी होते हैं। ऐसे में बदलते मौसम में सुबह के वक्त नींबू पानी के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। साथ ही ये वजन कंट्रोल में भी हेल्प करेगा।

अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें