May 10, 2024

49 की सोनाली बेंद्रे को पसंद नहीं है ऐसा खाना, यूं रखती हैं खुद को फिट

Vivek Yadav

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे 49 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखा है। एक्ट्रेस कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीत चुकी हैं।

Source: @Sonali Bendre Behl/Insta

एक्ट्रेस की फिटनेस का राज उनकी डाइट और एक्सरसाइज है जिसे वो काफी स्ट्रिक्टली फॉलो करती हैं।

सोनाली बेंद्रे दिन की शुरुआत 1 गिलास पानी से करती हैं और साथ ही भिगोए हुए बादाम भी खाती हैं।

ब्रेकफास्ट में एक्ट्रेस ताजे फलों का सेवन करती हैं। इसके साथ ही अंडे, ओट्स और बादाम का दूध भी लेती हैं।

सोनाली बेंद्रे के लंच में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। एक्ट्रेस चावल, सब्जी के साथ चिकन या फिर फिश खाना पसंद करती हैं।

दोपहर के खाने में एक्ट्रेस छांछ और ब्राउन राइस भी खाना पसंद करती हैं।

एक्ट्रेस दिन और रात के खाने के बीच कई बार स्नैक्स का सेवन करती हैं। वहीं, एक्ट्रेस जंक फूड्स के सेवन से दूर रहती हैं। उन्हें बाहर का खाना बिल्कुल नहीं पसंद है।

सोनाली बेंद्रे रात में हल्का भोजन करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस को डिनर में बादाम और तिल वाला चिकन सलाद पसंद है।

फिटनेस फ्रीक हैं प्रियंका चाहर चौधरी, यूं रखती हैं खुद को फिट