Jul 14, 2024

जहीर इकबाल संग रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, लाल लिबास में लगीं गॉर्जियस

Vivek Yadav

सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त जहीर इकबाल संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।

Source: @aslisona/Insta

इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो अपने पति संग नजर आईं।

सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल संग रोमांटिक होती नजर आईं।

दरअसल, दोनों की ये तस्वीरें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी फंक्शन की है।

जहां सोनाक्षी सिन्हा लाल लिबास में नजर आईं तो वहीं, उनके पति जहीर इकबाल ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लगें।

सोनाक्षी सिन्हा ने अनारकली सूट पहना है जिसे डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है।

इसके साथ एक्ट्रेस ने एक बैग कैरी किया था और जूती मैचिंग की है।

ग्लैम मेकअप, चोटी हेयर, ग्लॉसी लिपस्टिक और इस आउटफिट में सोनाक्षी सिन्हा बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

ट्रेडिशनल आउटफिट में परी सी खूबसूरत लग रहीं अदिति राव हैदरी