नेल आर्ट में आ रहा है ये नया ट्रेंड, क्या आपने ट्राय किया?

Jul 21, 2025, 06:27 PM
Photo Credit : ( Pinterest )

नेल आर्ट अब सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं बल्कि पर्सनैलिटी एक्सप्रेशन का जरिया बन गया है। हर साल इसकी दुनिया में कुछ नया देखने को मिलता है, और 2025 भी इससे अछूता नहीं है।

Photo Credit : ( Pinterest )

इस साल के नेल आर्ट ट्रेंड्स में ग्लैमर, इनोवेशन और मिनिमलिज्म का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कौन से नेल आर्ट ट्रेंड्स 2025 में छाए हुए हैं और आपने इनमें से कौन-सा ट्राय किया है?

Photo Credit : ( Pinterest )

क्रोम नेल्स – हाई-शाइन ग्लैमर

क्रोम नेल्स इस साल भी टॉप पर हैं। इनकी मिरर जैसी चमक किसी भी पार्टी या फंक्शन में आपको सबका फेवरेट बना सकती है।

Photo Credit : ( Pinterest )

सिल्वर, गोल्ड और रोज गोल्ड जैसे मेटालिक शेड्स में ये बेहद क्लासी लगते हैं। क्रोम फिनिश से नेल्स को मिलती है एक प्रीमियम और स्टाइलिश लुक।

Photo Credit : ( Pinterest )

ग्लेजी डोनट नेल्स – मिनिमल लेकिन एलिगेंट

'ग्लेजी डोनट' लुक, जो पहले स्किनकेयर में ट्रेंड में था, अब नेल्स पर भी नजर आ रहा है।

Photo Credit : ( Pinterest )

न्यूड बेस पर ग्लॉसी टच के साथ ये नेल्स बहुत ही सॉफ्ट और नेचुरल लुक देते हैं। ये ट्रेंड खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो सिंपल लुक में भी स्टाइल ढूंढते हैं।

Photo Credit : ( Pinterest )

मेटालिक फिनिश – बोल्ड एंड ब्राइट

अगर आपको बोल्ड और शाइनी लुक पसंद है तो मेटालिक नेल्स आपके लिए परफेक्ट हैं।

Photo Credit : ( Pinterest )

2025 में ब्लू, पर्पल, ग्रीन और ब्रॉन्ज जैसे मेटालिक शेड्स का काफी क्रेज है। ये ना सिर्फ आपकी नेल्स को हाईलाइट करते हैं, बल्कि पूरे लुक में एक एक्स्ट्रा चार्म जोड़ते हैं।

Photo Credit : ( Pinterest )

मैट टेक्सचर – सटल और क्लासी

मैट फिनिश नेल्स पिछले कुछ सालों से फैशन में बने हुए हैं और 2025 में भी ये ट्रेंड बरकरार है।

Photo Credit : ( Pinterest )

यह टेक्सचर उन लोगों के लिए है जो शाइन से दूर रहकर भी स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। डीप रेड, ब्लैक, नेवी ब्लू और ग्रे जैसे शेड्स में मैट नेल्स बहुत ही रॉयल लगते हैं।

Photo Credit : ( Pinterest )

कलर-ब्लॉक और एब्सट्रैक्ट आर्ट

कलर-ब्लॉकिंग और एब्सट्रैक्ट डिजाइन इस साल के सबसे क्रिएटिव ट्रेंड्स में से एक हैं।

Photo Credit : ( Pinterest )

अनइवन शेप्स, ब्राइट कलर कॉम्बिनेशन और फ्रीहैंड आर्ट आपके नेल्स को एक आर्टिस्टिक टच देते हैं।

Photo Credit : ( Pinterest )

थ्रीडी और टेक्सचर्ड नेल्स

थ्रीडी आर्ट या नेल ज्वेलरी, स्टोन्स और मोती जैसे टेक्सचर्ड एलिमेंट्स इस साल बड़े ट्रेंड में हैं।

Photo Credit : ( Pinterest )

वेडिंग सीजन या किसी स्पेशल ओकेजन के लिए ये ऑप्शन बहुत ही ग्लैमरस लगते हैं।

Photo Credit : ( Pinterest )