Jun 20, 2025

French Nail Art Designs: नेल ब्यूटी में जोड़ें एलीगेंस, ट्राय करें ये फ्रेंच नेल आर्ट

Archana Keshri

हर महिला चाहती है कि उसके हाथ खूबसूरत और आकर्षक दिखें, और इसमें नेल आर्ट का अहम रोल होता है। अगर आप सादगी के साथ क्लास और एलीगेंस चाहती हैं, तो फ्रेंच नेल आर्ट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

यह स्टाइलिश, सिंपल और हर आउटफिट के साथ सूट करने वाला डिजाइन होता है। आइए जानें फ्रेंच नेल आर्ट डिजाइन्स के बारे में, जिन्हें आप घर पर भी ट्राय कर सकती हैं।

फ्रेंच नेल आर्ट क्या है?

फ्रेंच नेल आर्ट में बेस को नैचुरल या न्यूड कलर दिया जाता है, और नेल टिप्स को सफेद या किसी अन्य हल्के शेड से हाइलाइट किया जाता है।

यह डिजाइन क्लासिक होता है और किसी भी ओकेजन या डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट है। ऐसे में चलिए देखते हैं ट्रेंडी और एलिगेंट फ्रेंच नेल आर्ट डिजाइन्स:-

क्लासिक वाइट टिप्स

यह सबसे बेसिक और पॉपुलर स्टाइल है। न्यूड या पिंक बेस के साथ वाइट टिप्स हर स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं और ऑफिस या पार्टी दोनों में जचते हैं।

ग्लिटर फ्रेंच टिप्स

अगर आप थोड़ा शाइनी लुक चाहती हैं, तो वाइट टिप की जगह ग्लिटर यूज़ करें। गोल्डन या सिल्वर ग्लिटर फ्रेंच टिप्स खासकर फेस्टिव और वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट होते हैं।

कलर्ड फ्रेंच टिप्स

आजकल ट्रेडिशनल वाइट की जगह कलर्ड टिप्स का ट्रेंड है। पिंक, ब्लू, ग्रीन या कोई भी पॉप कलर बेस के साथ काफी यूनीक लुक देता है।

रिवर्स फ्रेंच नेल आर्ट

इसमें टिप्स की जगह क्यूटिकल एरिया को हाइलाइट किया जाता है। न्यूड बेस के साथ मून शेप में गोल्ड या व्हाइट कलर बहुत ही एलिगेंट लगता है।

नेगेटिव स्पेस फ्रेंच डिजाइन

यह मॉडर्न और मिनिमलिस्ट लुक देता है। इसमें कुछ हिस्सा बिना कलर के छोड़ा जाता है जिससे डिजाइन में एक खास क्लास दिखाई देती है।

फ्रेंच नेल आर्ट कैसे करें?

सबसे पहले नेल्स को क्लीन और शेप करें। न्यूड या ट्रांसपेरेंट बेस कोट लगाएं। टिप्स को नेल पेंट ब्रश या फ्रेंच नेल स्टिकर की मदद से डिजाइन करें। अंत में टॉप कोट लगाकर सूखने दें ताकि नेल्स लंबे समय तक चमकदार रहें।

किन मौकों पर करें ट्राय?

ऑफिस या मीटिंग्स के लिए क्लासिक वाइट फ्रेंच, शादी-पार्टी या त्योहार पर ग्लिटर फ्रेंच और कॉलेज या आउटिंग के लिए कलरफुल टिप्स।

फैशन में चाहिए परफेक्शन? वेस्टर्न ड्रेस के साथ ट्राय करें ये नेल आर्ट, देखें लेटेस्ट ट्रेंड्स