अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की विवाह की रस्में गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ है। महाराष्ट्र के पालघर में अंबानी परिवार की ओर से 50 से ज्यादा गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया है।
इस दौरान नीता अंबानी सुर्ख लाल साड़ी में नजर आईं जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
नीता अंबानी की ये लाल रंग की बनारसी साड़ी है जिसमें वो किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं।
इस बनारसी सिल्क साड़ी पर गोल्डर तार से एम्ब्रॉयडरी वर्क हुआ है इसके साथ नीता अंबानी ने सिंपल डिजाइन वाला ब्लाउज पहना है।
उनकी साड़ी पर चिड़िया का डिजाइन बना हुआ है। इसके साथ ही पल्लू पर खास मंत्र, श्लोक भी लिखे हुए हैं।
जरी गोटा और तार वर्क की बुनाई वाली इस साड़ी पर गायत्री मंत्र लिखे हुए हैं। साथ ही कई अन्य श्लोक भी लिखे हुए हैं।
वहीं, बालों में सफेद सालर पैटर्न में गजरा, कुंद का रानी हार और इयररिंग्स पहनी है जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इसके साथ नीता अंबानी ने इस साड़ी के साथ रेड कलर की चूड़ियां मैचिंग की है।
बता दें कि, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी द्वारा महाराष्ट्र के पालघर जिले से आए 50 से अधिक जोड़ों के लिए रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया था। जिसमें वर और वधू पक्ष के करीब 800 लोग शरीक हुए थे।