Mar 23, 2024
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के सीईओ और शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 के जज दीपिंदर गोयल ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने मैक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुनोज संग शादी रचाई है।
Source: deepigoyal/instagram
दीपिंदर और ग्रेसिया काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिंदर और ग्रीसिया ने जनवरी में शादी की है और फरवरी में वे हनीमून से भारत वापस लौटे हैं।
Source: greciamunozp/instagram
बता दें, ग्रेसिया मुनोज 2022 में अमेरिका के मेट्रोपॉलिटन फैशन वीक की विजेता रही हैं। मॉडल होने के साथ अब वह स्टार्टअप लग्जरी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का बिजनेस करती हैं।
Source: greciamunozp/instagram
ग्रेसिया मुनोज ने अपने इंस्टाग्राम बायो में बताया है कि उनका जन्म मैक्सिको में हुआ था और अब भारत में अपने घर पर हैं।
Source: greciamunozp/instagram
ग्रेसिया मुनोज द्वारा शेयर किए गए इंस्टाग्राम के एक पोस्ट में देखा जा सकता है कि वह दिल्ली में घूमते हुए नजर आ रही हैं।
Source: greciamunozp/instagram
ग्रेसिया मुनोज द्वारा शेयर की गई इंस्टाग्राम पोस्ट में देखा जा सकता है कि वह दिल्ली में घूमती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "दिल्ली दर्शन (पार्ट 1) - मेरे नए घर में मेरी नई ज़िंदगी की झलकियां।"
Source: greciamunozp/instagram
बता दें, दीपिंदर गोयल की पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी। कंचन से दीपिंदर की मुलाकात IIT-दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी।
Source: deepigoyal/instagram
दीपिंदर ने फोर्ब्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कंचन और मैं IIT दिल्ली के एक ही विभाग में थे। अभी कंचन दिल्ली विश्वविद्यालय में मैथ की प्रोफेसर हैं।
Source: deepigoyal/instagram
अपनी शादी में कृति-पुलकित ने की जमकर मस्ती