Mar 15, 2024
यो यो हनी सिंह के नाम से फेमस सिंगर रैपर का असली नाम हिरदेश सिंह है। आज हनी सिंह अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें पॉप म्यूजिक को हिप हॉप के साथ जोड़ने का क्रेडिट दिया जाता है।
Source: Yo! Yo! Honey Singh/Facebook
हनी सिंह को इंडियन रैप म्यूजिक में क्रांति लाने का भी श्रेय मिला।अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले हनी सिंह ने अपने करियर का आगाज यूट्यूब वीडियो के जरिए किया था।
Source: Yo! Yo! Honey Singh/Facebook
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनी सिंह कभी अपनी जीविका चलाने के लिए मोबाइल फोन बेचते थे। मगर उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से फर्श से अर्श तक का सफर तय किया और वह बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर बन गए।
Source: Yo! Yo! Honey Singh/Facebook
अपने रैप स्टाइल से हर किसी के दिल में खास जगह बनाने वाले हनी सिंह ने रातों रात शोहरत हासिल की थी। ऐसे में चलिए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में।
Source: Yo! Yo! Honey Singh/Facebook
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हनी सिंह के पास करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। वह फिल्मों में एक गाने के लिए 70 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं।
Source: Yo! Yo! Honey Singh/Facebook
हनी सिंह के पास देश के अलग-अलग हिस्सों में घर हैं। उनके पास पंजाब में पुश्तैनी घर है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है। उनका गुड़गांव के पॉश इलाके डीएलएफ गुड़गांव में भी एक घर है।
Source: Yo! Yo! Honey Singh/Facebook
हनी सिंह को लग्जरी कारों को भी बहुत शौक हैं। ऑडी और जगुआर जैसी कारों के अलावा उनके पास हार्ले डेविड सन जैसी महंगी बाइक भी है।
Source: Yo! Yo! Honey Singh/Facebook
सिंगिंग के साथ-साथ हनी सिंह फिल्मों और टीवी शोज में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं। इसके अलावा वह कपड़े और परफ्यूम ब्रांड के बिजनेस से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।
Source: Yo! Yo! Honey Singh/Facebook
प्रिया मलिक ने शेयर की गोदभराई की तस्वीर, पिंक सूट में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो