Jul 08, 2024
आज अपना 66वां जन्मदिन बना रहीं नीतू कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में महज 8 वर्ष की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था। शुरुआत में एक्ट्रेस का नाम हरनीत कौर था। ऐसे में आइए जानते हैं नीतू सिंह कैसे नाम पड़ा।
Source: @Neetu Kapoor/FB
नीतू कपूर की मां राजी सिंह का सपना था कि एक दिन वो फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हीरोइन बनें। लेकिन उनका ये ख्वाब अधूरा रह गया। उनके सपने को उनकी बेटी हरनीत कौर यानी नीतू कपूर ने पूरा किया।
Source: @Neetu Kapoor/FB
नीतू कपूर ने जब बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया तो उन्हें फिल्मी नाम 'बेबी सोनिया' मिला था।
Source: @neetu54/Insta
नीतू कपूर का किरदार बेबी सोनिया हिट रहा और लोगों को उनकी एक्टिंग भी खूब पसंद आई। लेकिन उनकी मां को ये बात रास नहीं आई। उन्हें लगा कि उनकी बेटी कहीं चाइल्ड आर्टिस्ट ही बनकर न रह जाए।
इसके बाद हरनीत कौर को लेकर राजी गायब हो जाती हैं और जब वो 3 साल बाद लौटती हैं तो अब नाम होता है नीतू सिंह।
Source: @neetu54/Insta
इसके बाद साल 1973 में नीतू कपूर फिल्म 'रिक्सावाला' से बतौर लीड एक्ट्रेस इंडस्ट्री में कदम रखती हैं।
Source: @Neetu Kapoor/FB
इस फिल्म में उनके अपोजिट रणधीर कपूर थे। हालांकि, फिल्म फ्लॉप हो गई थी लेकिन नीतू कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।
Source: @Neetu Kapoor/FB
1980 में ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू सिंह ने अपना सरनेम बदल कर कपूर रख लिया था।
Source: @Neetu Kapoor/FB
क्या दूसरी बार पापा बनने वाले हैं अरबाज खान?