Jun 03, 2024
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्णा अपने बगल में खड़ी एक्ट्रेस को जोर से धक्का देते नजर आ रहे हैं। लोग एक्टर के इस बर्ताव की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
Source: manabalayya/instagram
आम जनता हो या सेलेब्स हर कोई उनकी आलोचना करता नजर आ रहा है। मगर क्या आप जानते हैं कि इस तरह का व्यवहार करने वाले एक्टर बालाकृष्णा की पत्नी को साउथ सिनेमा में लोग देवी की तरह पूजते हैं?
Source: manabalayya/instagram
नंदमुरी बालकृष्ण की पत्नी का नाम वसुंधरा देवी है। एक्टर ने साल 1982 में वसुन्धरा देवी से शादी की थी। वसुन्धरा देवरापल्ली सूर्या राव की बेटी हैं, जो आंध्र प्रदेश के SRMT के मालिक थे।
Source: manabalayya/instagram
एक सुपरस्टार की पत्नी होने के बावजूद भी वसुंधरा बेहद सिंपल, साधारण और गृहस्थ जीवन जीती हैं। वह अक्सर नंदमुरी के साथ चुनावी रैली, फिल्मी इवेंट में नजर आती हैं।
Source: manabalayya/instagram
नंदमुरी पत्नी के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि लोग उन्हें देवी की तरह मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि उन्हें भगवान से विशेष आशीर्वाद मिला है। वह जिसे भी अपने हाथों से पैसे देती है वह रातों-रात धनवान बन जाता है।
Source: manabalayya/instagram
नंदमुरी भी घर के किसी शुभ काम, अवसर या प्रोजेक्ट पर पत्नी के हाथों से ही पैसा दिलवाते हैं। वहीं, स्पेशल मौकों पर लोग वसुंधरा के हाथ से पैसे लेने की कोशिश करते हैं। उनसे यह आशीर्वाद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है।
Source: manabalayya/instagram
ऐसा भी कहा जाता है कि वसुंधरा जिस चीज को छू लेती हैं, वो शुभ हो जाती है। हालांकि इन सभी दावों में कितनी सच्चाई है ये तो सिर्फ, वसुंधरा, उनके पति और उनके करीबियों को ही पता होगी।
Source: manabalayya/instagram
नंदमुरी और वसुंधरा साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। उन्हें चार दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का प्यार मिलता आ रहा है। कपल के तीन बच्चे हैं, जिनके साथ वे खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
Source: manabalayya/instagram
फ्लावर प्रिंट वाली ड्रेस में काजल अग्रवाल ने बिखेरा जलवा