Mar 09, 2024

कौन है सिनी शेट्टी, जो 117 देशों की कंटेस्टेंट्स संग करेंगी Miss World 2024 का मुकाबला

Archana Keshri

मिस वर्ल्ड 2024 का रंगारंग कार्यक्रम भारत के मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का समापन 9 मार्च 2024 को भारत के मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है।

Source: sinishettyy/instagram

यह कॉम्पिटिशन भारत में 28 साल बाद आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर देशभर के लोगों में उत्साह भी नजर आ रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं की भारत से मिस वर्ल्ड के ताज के लिए कॉम्पिटीट करने वाली सिनी शेट्टी कौन हैं?

Source: sinishettyy/instagram

सिनी मुंबई की रहने वाली हैं और वो इस बार मिस वर्ल्ड के लिए कॉम्पिटीट कर रही हैं।

Source: sinishettyy/instagram

सिनी शेट्टी का जन्म 2 अगस्त 2001 को मुंबई में हुआ था। उनका परिवार करनाटक से ताल्लुक रखता है।

Source: sinishettyy/instagram

सिनी के पिता का नाम सदानंद शेट्टी और माता हेमा शेट्टी हैं। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम शिकिन शेट्टी है। सिनी के पिता शिकिन होटल्स के मालिक हैं।

Source: sinishettyy/instagram

सिनी ने मुंबई के घाटकोपर में सेंट डोमिनिक सेवियो विद्यालय में पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई में एसके सोमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में दाखिला लिया, जहां उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

Source: sinishettyy/instagram

फिलहाल वे CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं। वे एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं।

Source: sinishettyy/instagram

वहीं, सिनी शेट्टी ने 3 जुलाई 2022 को 31 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ कर मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। अब वह 117 देशों की कंटेस्टेंट्स संग मिस वर्ल्ड 2024 मुकाबला करती नजर आएंगी।

Source: sinishettyy/instagram

घमंड ने बर्बाद कर दिया था ‘तारक मेहता’ के ‘बाघा’ का करियर, काफी संघर्षों के बाद मिली पहचान