Mar 08, 2024
अजय देवगन की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इसमें आर माधवन समेत सभी एक्टर्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।
Source: Janki Bodiwala/Insta
'शैतान' के चर्चित किरदारों में से एक जान्हवी का रहा है। ये किरदार अजय देवगन (कबीर) की बेटी का रहा है। ऐसे में अब हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं।
Source: Janki Bodiwala/Insta
फिल्म में जान्हवी का किरदार एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला ने प्ले किया है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने कमाल की एक्टिंग की है।
Source: Janki Bodiwala/Insta
जानकी बोदीवाला का जन्म 30 अक्टूबर, 1995 को अहमदाबाद में हुआ था। एक्ट्रेस ने गांधीनगर के गोयनका रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस से बैचलर ऑफ डेंटल साइंस (बीडीएस) में ग्रेजुएशन किया है।
Source: Janki Bodiwala/Insta
जानकी बचपन से ही एक एक्ट्रेसेस बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2015 से गुजराती फिल्म 'छैलो दिवस' से की थी।
Source: Janki Bodiwala/Insta
इसके अलावा जानकी बोदीवाला ने तंबुरो, छुट्टी जशे छक्का, तारी माटे वन्स मोर, बाऊ ना विचार और नदी दोष जैसी गुजराती फिल्मों में काम किया है। यही नहीं, एक्ट्रेस ने 2019 में मिस इंडिया में भी भाग लिया था।
Source: Janki Bodiwala/Insta
इसके साथ ही 'शैतान' फेम एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
Source: Janki Bodiwala/Insta
जानकी बोदीवाला के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती को लेकर भी चरा में रहती हैं।
Source: Janki Bodiwala/Insta
कौन हैं गैल गैडोट? 38 की उम्र में चौथी बार बनीं मां