Feb 03, 2025
ममता कुलकर्णी इस वक्त काफी चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उन्हें महाकुंभ में किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था।
Source: @Mamta Mukund Kulkarni/Insta
लेकिन अब उन्हें किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। आइए जानते हैं इस पद से उन्हें किसने हटाया?
Source: @Mamta Mukund Kulkarni/Insta
ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाने वाले किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास हैं।
Source: @Mamta Mukund Kulkarni/Insta
ऋषि अजय कुमार दास के अनुसार उन्होंने 13 अक्टूबर 2015 को अपने उज्जैन स्थित आश्रम अध्यात्म वाटिका में किन्नर अखाड़े का गठन किया था।
Source: @Mamta Mukund Kulkarni/Insta
इस अखाड़े का उद्देश्य किन्नर को भी धर्म और अध्यात्म से जोड़कर एक नई पहचान दिलाना है।
Source: express-archives
अजय कुमार दास ने सिर्फ ममता कुलकर्णी को ही नहीं बल्कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी किन्नर अखाड़े से निष्कासित किया था।
Source: @Mamta Mukund Kulkarni/Insta
उनका आरोप है कि ममता कुलकर्णी को गलत तरीके से किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया।
Source: express-archives
ऐसा दावा किया जा रहा है कि महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने देशद्रोह की आरोपी ममता कुलकर्णी को अखाड़े में शामिल किया था और उनकी जानकारी के बिना उन्हें महामंडलेश्वर बनाया था।
Source: express-archives
पत्नी संग महाकुंभ पहुंचे दिलीप जोशी, ‘जेठालाल’ ने की लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात