Jun 01, 2024

कौन हैं रिद्धिमा पंडित? शुभमन गिल से पहले ऋतिक के भाई संग जुड़ा था नाम

राहुल यादव

रिद्धिमा पंडित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शुभमन गिल के साथ उनका नाम जुड़ा और शादी की चर्चा रही।

Source: ridhima pandit/Insta

रिद्धिमा ने शुभमन गिल के साथ शादी की खबरों को अफवाह बताकर इसका खंडन कर दिया। ऐसे में चलिए आपको रिद्धिमा के बारे में बता रहे हैं।

Source: ridhima pandit/Insta

रिद्धिमा पंडित टीवी एक्ट्रेस और होस्ट हैं। एक समय पर वो टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं। उन्हें पॉपुलैरिटी 'बहू हमारी रजनीकांत' से मिली थी।

Source: ridhima pandit/Insta

इस टीवी सीरियल में उन्होंने 'रोबोट बहू' का रोल प्ले किया था। लेकिन, इसके बाद एक्ट्रेस का स्टारडम फीका पड़ गया। अब वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

Source: ridhima pandit/Insta

रिद्धिमा अक्सर अपनी एक्टिंग के अलावा लुक्स की वजह से भी खूब चर्चा में रहती हैं। उनकी ग्लैमरस और सिजलिंग अदाओं के फैंस दीवाने हैं।

Source: ridhima pandit/Insta

रिद्धिमा इसके पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। उनका नाम ऋतिक रोशन के कजिन ईशान रोशन संग जुड़ चुका है।

Source: ridhima pandit/Insta

ईशान म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन के बेटे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 10 साल तक डेट कर चुके हैं। इनसे अलग होने के बाद उनका नाम कुशाल टंडन संग जुड़ा था।

Source: ridhima pandit/Insta

आपको बता दें कि रिद्धिमा 33 साल की हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की। मगर, भविष्य में मां बनने के लिए एक्ट्रेस ने अपने एग्स जरूर फ्रीज कराए हैं।

Source: ridhima pandit/Insta

‘गुल्लक 4’ से ओटीटी डेब्यू कर रहीं हेली शाह, 8वीं क्लास में शुरू किया था करियर