Mar 13, 2024

इंटीमेट सीन कर मिली पहचान, जानिए कौन हैं 'पटना शुक्ला' की रिंकी कुमारी?

राहुल यादव

रवीना टंडन की फिल्म 'पटना शुक्ला' काफी चर्चा में है। इसमें एक्ट्रेस को बिहार के एजुकेशन सिस्टम का राज खोलते हुए देखा जा सकता है।

Source: Raveena Tandon/Insta

'पटना शुक्ला' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। वकील के रोल में रवीना जंच रही हैं। इसी में एक और रोल बिहार की स्टूडेंट बनीं रिंकी कुमार का है, जो काफी चर्चा में है।

Source: Raveena Tandon/Insta

फिल्म में रिंकी कुमारी के लिए रवीना इंसाफ की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देने वाली हैं। ये रिंकी कुमारी कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस अनुष्का कौशिक हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में...

Source: Anushka Kaushik/Insta

अनुष्का कौशिक 24 साल की हैं। उन्होंने हीरोइन बनने के सपने को सच कर दिखाया और धीरे-धीरे बॉलीवुड में धाक जमाने में कामयाब हो गई हैं।

Source: Anushka Kaushik/Insta

'पटना शुक्ला' में उन्होंने बिहार की एक ऐसी स्टूडेंट का रोल प्ले किया है, जिसकी मार्कशीट के साथ छेड़छाड़ हो जाती है। उनके लिए इंसाफ की लड़ाई रवीना लड़ती हैं।

Source: Anushka Kaushik/Insta

अनुष्का इससे पहले लाइमलाइट में वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आ चुकी हैं। इसमें उन्होंने इंटीमेट सीन करके काफी लाइमलाइट बटोरी थी।

Source: Anushka Kaushik/Insta

इसके अलावा एक्ट्रेस 'क्रैश कोर्स' और 'घर वापसी' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसमें उनके काम को खूब सराहा गया था।

Source: Anushka Kaushik/Insta

अनुष्का सहारनपुर से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने मां के खिलाफ जाकर एक्टिंग में करियर शुरू किया है। इसकी वजह से उनकी मां ने उनसे बात करना तक बंद कर दिया था। एक्ट्रेस ने इसका खुलासा खुद एक इंटरव्यू में किया था।

Source: Anushka Kaushik/Insta

दुल्हन की एंट्री से जयमाला तक, देखिए मीरा चोपड़ा की वेडिंग फोटोज