Mar 10, 2024
9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में चेक गणराज्य की Krystyna Pyszková को मिस वर्ल्ड 2024 का ताज पहनाया गया।
Source: krystyna_pyszko/instagram
25 साल की उम्र में Krystyna Pyszková ने 112 देशों की कंटेस्टेंट को पछाड़कर मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया।
Source: krystyna_pyszko/instagram
Krystyna Pyszková का जन्म 19 जनवरी 1999 को ट्राइनेक में हुआ था। क्रिस्टीना इस समय लॉ एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं।
Source: krystyna_pyszko/instagram
इसी के साथ वो मॉडलिंग भी करती हैं। क्रिस्टीना का खुद का फाउंडेशन भी है जिसका नाम Krystyna Pyszko Foundation है।
Source: krystyna_pyszko/instagram
तंजानिया में क्रिस्टीना ने अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए एक इंग्लिश स्कूल खोला हुआ है। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, क्रिस्टीना यहां वॉलेंटियर करती हैं।
Source: krystyna_pyszko/instagram
क्रिस्टीना का सपना है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में ही आगे काम करें और वंचित व जरूरतमंद बच्चों की मदद करें।
Source: krystyna_pyszko/instagram
उन्होंने न केवल बच्चों के लिए बल्कि बुजुर्गों और मानसिक रूप से विकलांग लोगों के लिए भी कई स्कूलिंग प्रोग्राम कराए हैं।
Source: krystyna_pyszko/instagram
इसके अलावा क्रिस्टीना को संगीत और कला में भी काफी रुचि है। उनको ट्रांसवर्स बांसुरी और वायलिन बजाना बहुत पसंद है। उन्होंने 9 साल आर्ट एकेडमी में भी बिताए थे।
Source: krystyna_pyszko/instagram
किस देश ने सबसे ज्यादा बार जीता है मिस वर्ल्ड, भारत की रैंक देखकर चौंक जाएंगे