Jul 31, 2025

कौन हैं हिट-एंड-रन मामले में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप?

Rajshree Verma

सुर्खियों में हैं नंदिनी कश्यप

असम की एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, उन्हें हिट एंड रन केस में गिरफ्तार किया गया है।

एक्ट्रेस की कार से हुई शख्स की मौत

नंदिनी पर आरोप है कि उनकी कार से टकराने के बाद एक 21 साल के युवक समीउल हक की मौत हो गई।

कौन हैं नंदिनी कश्यप

ऐसे में अब बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर नंदिनी कश्यप हैं कौन, तो चलिए आपको बताते हैं।

असमिया सिनेमा का जाना-माना नाम

नंदिनी कश्यप असमिया सिनेमा का एक जाना-माना नाम हैं। उन्हें हाल ही में आई फिल्म 'रूद्र’ में सुरभि का किरदार निभाते हुए देखा गया था।

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 52.9 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

असली नाम है निकिता

नंदिनी का असली नाम निकिता है और वह गुवाहाटी से ताल्लुक रखती हैं। नंदिनी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल, एंकर और डांसर के रूप में की।

2022 में किया था डेब्यू

इसके बाद उन्होंने साल 2022 में डेब्यू किया और फिल्म 'जनकनंदिनी' में लीड़ रोल प्ले किया था।

इंटरनेट सेंसेशन बनीं अनीत पड्डा, रातों-रात बढ़ी फैन फॉलोइंग