'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बावरी के रोल में एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया को काफी पसंद किया गया है। बावरी इस शो के यादगार किरदारों में से एक रही हैं।
पॉपुलैरिटी के बाद भी उन्होंने बाद में इस शो को छोड़ दिया था और चौंकाने वाले खुलासे किए थे। ऐसे में आज आपको बता रहे हैं कि वो कहां हैं?
मोनिका ने साल 2023 में खुलासा किया था कि उनको काफी कुछ झेलना पड़ा था। मेकर्स के पास उनके 4-5 लाख रुपये रोक लिए थे। उन्होंने जबरन कॉन्ट्रेक्ट साइन कराने का भी आरोप लगाया था।
मोनिका ने बताया था कि मेकर्स के साथ सेटलमेंट के बाद प्रोडक्शन हेड उन पर बुरी तरह से चिल्लाए थे। मेकर्स के साथ उनका बर्ताव और इस बीच दादी के निधन ने उनको तोड़ दिया था।
अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वो परेशान होकर सुसाइड तक करने वाली थीं। मसाला डॉट कॉम के अनुसार, मोनिका भदौरिया ने बताया था कि 'तारक मेहता' में काम करने के दौरान टॉर्चर सहना पड़ा था।
मोनिका का आरोप था कि असित मोदी पर चिल्लाते और गालियां देते थे। उन्हें करियर खत्म करने तक की धमकी दी थी। इसका उनके करियर पर बुरा असर पड़ा था।
उन्होंने ई-टाइम्स से बातचीत में बताया था कि प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी ने तक ने उनको वजन कम करने के लिए कहा था और कहा कि ऐसे लग रही हैं जैसे प्रेग्नेंट हों। जबकि शादी भी नहीं हुई थी।
मोनिका को काम लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्होंने साल 2023 में एक वेब शो साइन किया था। 'तारक मेहता...' से पहले वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं? जैसे शोज में कर चुकी थीं।