बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। राज ठाकरे के साथ उनका नाम जुड़ना जगजाहिर है।
लेकिन, क्या आपको पता है कि सोनाली और सुनील शेट्टी के अफेयर की चर्चा भी खूब रही है? एक समय पर इनके डेटिंग रूमर्स का मुद्दा खूब गरमाया हुआ था।
सोनाली और सुनील ने साथ में 'सपूत', 'टक्कर' और 'रक्षक' जैसी फिल्मों में काम किया था। ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी हिट रही। लेकिन, फिर अफेयर की भी चर्चा शुरू हो गई थी।
सोनाली ने स्टारडस्ट से बात करते हुए बताया था कि उनका नाम सुनील शेट्टी के साथ जुड़ने के बाद रिश्ते में तनाव आ गया था। शुरू में तो हंसी मजा में उड़ा दिया था लेकिन फिर वो परेशान हो गए।
एक्ट्रेस का कहना था कि वह उस समय सिंगल थीं और सुनील शेट्टी शादीशुदा। इसकी वजह से इस अफवाह का जवाब नहीं दे पाईं।
उन्होंने एक वाकया भी बताया और कहा कि एक बार रात में सुनील शेट्टी के नाम से 2 बजे फोन भी आया था और सामने से उसने कहा था कि वह सुनील शेट्टी बोल रहा है और साथ में भाग चलने के लिए कहा था।
सोनाली बेंद्रे ने बताया कि सुनील शेट्टी ने एक बार उनको छूने से भी मना कर दिया था। उन्हें एक शॉट में एक-दूसरे को गले लगाना था।
एक्ट्रेस खुद को खींचती रहीं क्योंकि एक्टर ने उन्हें छूने से इनकार कर दिया था। सोनाली ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से एक फीट की दूरी बनाए रखते थे।