Apr 14, 2024

जब शादीशुदा साउथ एक्ट्रेस ने सलमान खान को किया प्रपोज!

राहुल यादव

सलमान खान के घर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से फायरिंग की गई। पांच राउंड की फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया।

Source: Salman khan/Insta

सलमान बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर एक्टर हैं। अगर वो आज शादी के लिए हां करें तो लड़कियों की लाइन लग जाएगी। ऐसे में उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो शादीशुदा होकर भी 'भाईजान' को प्रपोज कर चुकी हैं।

Source: Anita Hassanandani/Insta

सलमान को प्रपोज करने वाली कोई और नहीं बल्कि साउथ एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी हैं। ये किस्सा एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं।

Source: Anita Hassanandani/Insta

दरअसल, सलमान को प्रपोज करने वाला किस्सा पुराना है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ था। इसमें वो एक्टर को शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आई थीं।

Source: Anita Hassanandani/Insta

वीडियो में अनीता को कहते हुए देखा गया था कि 'आई एम गोइंग टू मैरी यू एनीवे' (मैं तुमसे शादी करने जा रही हूं।)।'

Source: Anita Hassanandani/Insta

हालांकि, शादीशुदा अनीता ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पति रोहित रेड्डी से माफी मांगते हुए नजर आई थीं। उन्होंने लिखा था, 'सॉरी बेबी रोहित मुझे एक रील इस साल ईमानदारी से बनाना था।'

Source: Anita Hassanandani/Insta

अनीता ने 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की थी। शादी के सात साल के बाद एक्ट्रेस ने बेटे आरव को जन्म दिया था।

Source: Anita Hassanandani/Insta

आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

Source: Anita Hassanandani/Insta

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के रडार पर क्यों हैं सलमान खान, क्या है हत्या करने का मकसद?