Jun 17, 2024
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते थे।
Source: Sonali Bendre/insta
सोनाली से मिलने के लिए फैंस पागल रहते थे। इसी बीच एक शख्स ने नदी में कूदकर जान दे दी थी।
Source: Sonali Bendre/insta
बात ऐसी थी कि सोनाली बेंद्रे भोपाल विजिट के लिए गई थीं। इस दौरान वो शख्स उनसे नहीं मिल पाया था तो उसने नदी में कूदकर जान दे दी थी।
Source: Sonali Bendre/insta
सोनाली बेंद्रे से एक इंटरव्यू में सवाल किया गया था तो वो इस घटना को जानकर हैरान रह गई थीं। उन्होंने सवाल किया, 'ये सच है? कैसे कोई...'
Source: Sonali Bendre/insta
सोनाली ने बताया कि 90s के दौर में फैंस के खत आया करते थे। लोग खून से खत लिखते थे। इसे देखकर वो टूट जाती थीं।
Source: Sonali Bendre/insta
एक्ट्रेस ने कहा कि कैसे लोग दूसरे लोगों को इतने बड़े औहदे पर रख सकते हैं, जिससे वो गिर जाएं? उन्होंने कहा कि वो बॉलीवुड स्टार्स के लिए लोगों के दीवानापन को नहीं समझ पाती हैं।
Source: Sonali Bendre/insta
सोनाक्षी ने कहा कि किसी के प्रति उस तरह का दीवानापन समझ नहीं सकतीं।
Source: Sonali Bendre/insta
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार 'ब्रोकन न्यूज 2' सीरीज में नजर आई थीं।
Source: Sonali Bendre/insta
BB OTT 3 में करेंगी एंट्री, कभी सांवलेपन से रहती थीं हताश, कौन हैं पौलमी दास?