Apr 06, 2025

किस चीज से डरते थे मनोज कुमार? नाम सुनते ही आ जाता था बुखार

Vivek Yadav

महान कलाकारों में से एक

हिंदी सिनेमा में जब भी महान कलाकारों का नाम लिया जाएगा उसमें मनोज कुमार का नाम जरूर शामिल होगा।

राजकीय सम्मान के साथ हुए विदा

मनोज कुमार की अंतिम विदाई 5 अप्रैल, 2025 को हुआ। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया।

किस चीज से डरते थे मनोज कुमार

मनोज कुमार से जुड़ा एक किस्सा है जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है कि वो एक चीज से बहुत ज्यादा डरते थे।

इस चीज से लगता था डर

दरअसल, मनोज कुमार को प्लेन में बैठने से काफी डर लगता था।

प्लेन में बैठने से कर दिया था मना

फिल्म 'पूरब और पश्चिम' के एक सीन की शूटिंग के लिए उन्हें लंदन जाना था लेकिन उन्होंने प्लेन में बैठने से मना कर दिया।

शिप से गए थे लंदन

उन्होंने मेकर्स के सामने विकल्प रखा कि वो लंदन फ्लाइट से नहीं बल्कि शिप से जाएंगे। मेकर्स उनकी इस बात को मान गए।

इतने दिन में शिप से पहुंचे थे लंदन

मनोज कुमार को शिप से लंदन पहुंचने में एक महीने लगा था।

प्लेन में बैठते ही आ जाता था बुखार

प्लेन में मनोज कुमार बैठने से इतना डरते थे कि उन्हें बुखार तक आ जाता था। इसके साथ ही उनके चेहरे पर दाने भी आ जाते थे।

एक्टर ही नहीं बल्कि अच्छे डायरेक्टर भी थे मनोज कुमार, इन फिल्मों का किया था डायरेक्शन