Feb 11, 2024
मिथुन चक्रवर्ती के हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आया है कि वो सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक से जूझ रहे हैं। एक्टर की बीते दिन अस्पताल में ए़डमिट कराया गया था।
Source: express-archives
मिथुन से जुड़ी जानकारी सामने आई थी की उन्हें सीने में दर्द उठा था, जिसके बाद कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अब हॉस्पिटल की ओर से स्टेटमेंट जारी कर एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया गया।
Source: express-archives
अस्पताल की ओर से जारी किए स्टेटमेंट में जानकारी दी गई कि मिथुन सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक से जूझ रहे हैं। अब वो ठीक हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। ऐसे में चलिए आपको इसके बारे में बता रहे हैं।
Source: express-archives
सेरेब्रोवास्कुलर एक्सीडेंट (CVA), का संबंध ब्रेन से है। इसे आमतौर पर स्ट्रोक कहा जाता है। इसमें ब्रेन में ब्लड फ्लो में अचानक रुकावट आ जाती है।
Source: express-archives
बताया जाता है कि ब्लड फ्लो की कमी ब्रेन के सेल्स को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से वंचित करती है। इससे ब्रेन में डैमेज और कई प्रकार के संभावित लक्षण उत्पन्न होते हैं।
Source: express-archives
अब अगर सेरेब्रोवास्कुलर एक्सीडेंट के लक्षण की बात की जाए तो चेहरे, हाथ या पैर अचानक से सुन्न हो जाता है। कमजोरी होती है। इसमें अक्सर शरीर एक तरफ सुन्न हो जाता है।
Source: express-archives
इसके साथ ही एक और लक्षण है कि बिना किसी वजह से अचानक तेज सिर दर्द हो जाना। ये सभी सेरेब्रोवास्कुलर एक्सीडेंट के लक्षण हैं।
Source: express-archives
इसका दूसरा लक्षण अचानक भ्रम, बोलने में परेशानी या किसी की बात को समझने में कठिनाई, अचानक से देखने में परेशानी का होना, चलने में कठिनाई, चक्कर आना जैसे लक्षण हैं।
Source: express-archives
कौन हैं चांदनी मिमिक, जिसने खरीदा अक्षय कुमार का फ्लैट?