May 09, 2024
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कलाकारों में से एक विजय देवरकोंडा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Source: @Vijay Deverakonda/FB
अभिनेता ने साउथ सिनेमा में फिल्म 'नुव्विला' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
विजय देवरकोंडा की कई कम बजट वाली फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।
सिर्फ 5 करोड़ में बनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 51 करोड़ का कलेक्शन किया था।
साल 2018 में रिलीज इस फिल्म का बजट 18 करोड़ था। बॉक्स ऑफिस पर 'महानति' ने लगभग 83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
'गीता गोविंदम' में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसका बजट सिर्फ 5 करोड़ रुपये था और बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 132 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विजय देवरकोंडा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'जाथी रत्नालु' का बजट सिर्फ 6 करोड़ रुपये थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा की 'टैक्सीवाला' का बजट करीब 7 करोड़ रुपये था। वहीं, सिनेमाघरों में इस फिल्म ने करीब 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
सुहाना खान के टॉप 8 साड़ी लुक