Apr 24, 2024

'चक दे इंडिया' की एक्ट्रेस का खुलासा, 'पीरियड्स में शूट नहीं होते थे रनिंग सीन्स'

राहुल यादव

शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' तो आपको याद होगी। इसे 2007 में रिलीज किया गया था। इसकी कहानी भारतीय गर्ल्स हॉकी टीम पर आधारित थी।

Source: Vidya Malavade/Insta

शाहरुख की इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस विद्या मालवडे ने खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में बताया कि इसके सेट पर लड़कियों का काफी ख्याल रखा जाता था।

Source: Vidya Malavade/Insta

विद्या मालवडे ने फिल्म में अहम रोल प्ले किया था। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बताया कि पीरियड्स में रनिंग सीन्स शूट नहीं किए जाते थे।

Source: Vidya Malavade/Insta

उन्होंने बताया कि 'चक दे इंडिया' की शूटिंग के लिए एक महिला को अलग से हायर किया गया था ताकि लड़कियों के पीरियड्स का ट्रैक रखा जा सके।

Source: Vidya Malavade/Insta

फिल्म की शूटिंग के दौरान विशेष ध्यान दिया गया था कि पीरियड्स के दौरान एक्ट्रेस से ऐसे सीन्स ना शूट कराए जाएं जहां उन्हें भागदौड़ करनी हो या किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करनी हो।

Source: Vidya Malavade/Insta

विद्या ने बताया कि इसकी शूटिंग के लिए 16 लड़कियां थीं और उनको हैंडल करना आसान नहीं था। एक आंटी थीं, जिन्हें सभी लड़कियों के पीरियड्स के रिकॉर्ड पता होते थे।

Source: Vidya Malavade/Insta

विद्या बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान लड़कियों को रेस्ट दिया जाता था। वाईआरएफ की ओर से लड़कियों को कंफर्ट महसूस करवाया गया है।

Source: Vidya Malavade/Insta

बहरहाल, अगर विद्या मालवडे के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो हाल ही में 'स्टारफिश' में खुशहाली कुमार और मिलिंद सोमन के साथ नजर आई थीं। अब अपकमिंग फिल्म 'रसलान' में दिखाई देंगी। इसमें आयुष शर्मा लीड रोल में हैं।

Source: Vidya Malavade/Insta

ब्राह्मण होकर भी इस्लाम धर्म क्यों फॉलो करती हैं ये एक्ट्रेस?