Apr 24, 2023Vivek Yadav
Source:@varundvn/Insta
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण अपने फिल्मी करियर के दौरान कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं। इसमें इश्कजादे से लेकर धोबी घाट तक शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' पहले वरुण धवन को ऑफर हुई थी। फिल्म की स्क्रिप्ट के चलते वरुण ने मना कर दिया था।
हाफ गर्लफ्रेंड
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर हिट फिल्म 'इश्कजादे' के लिए पहले फिल्ममेकर्स वरुण धवन को कास्ट करना चाहते थे। जब उन्होंने मना कर दिया तो अर्जुन कपूर को ले लिया गया।
इश्कजादे
आमिर खान की फिल्म 'धोबी घाट' भी वरुण धवन को ऑफर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनके पिता डेविड धवन ने आमिर खान को फोन कर ये कहते हुए मना कर दिया था कि, वरुण अभी एक्टिंग के लिए तैयार नहीं हैं।
धोबी घाट
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर इम्तियाज अली की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में भी एक अहम भूमिका के लिए वरुण धवन को अप्रोज किया गया था। लेकिन, किसी वजह से अभिनेता ने मना कर दिया था।
जब हैरी मेट सेजल
श्रीराम राघवन फिल्म बदलापुर के बाद वरुण धवन को एक और फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन, अभिनेता ने मना कर दिया था।
श्रीराम राघवन की फिल्म
वरुण धवन ध्यानचंद की बायोपिक को भी रिजेक्ट कर चुके हैं। अन्य फिल्मों में बिजी होने के चलते इस फिल्म को उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।
ध्यानचंद की बायोपिक
धड़क के डायरेक्टर शशांक खैतान अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर लेले' के लिए वरुण धवन को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन, अभिनेता फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे जिसके चलते उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया।
मिस्टर लेले
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें