May 04, 2024

बेटियों संग पूल में मस्ती करती दिखीं टीवी एक्ट्रेस, 7 महीने में 2 बार बनी थीं मां

राहुल यादव

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

Source: debina bonnerjee /Insta

अब देबिना बनर्जी ने अपनी बेटियों के साथ मस्ती करते हुए फोटोज शेयर की है। वो बिकिनी में पूल में बच्चों के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

Source: debina bonnerjee /Insta

देबिना ने बेटियों के साथ फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उनकी बेटियां लियाना और दिविशा नजर आ रही हैं।

Source: debina bonnerjee /Insta

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में फैंस देबिना के बिकिनी लुक को काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही उनकी बेटियों की क्यूटनेस ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

Source: debina bonnerjee /Insta

आपको बता दें कि देबिना बनर्जी अपने बच्चों को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं। लेकिन, तब वजह फोटोज नहीं बल्कि कुछ और थी।

Source: debina bonnerjee /Insta

दरअसल, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी 7 महीने में दो बच्चों के पैरेंट्स बने थे। इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा था। ये बात 2022 की है।

Source: debina bonnerjee /Insta

7 महीने में दो बच्चों को जन्म देने के पीछे गुरमीत ने लॉजिक दिया था कि वो और उनके भाई के बीच भी ज्यादा अंतर नहीं है तो वो दोनों दोस्त के जैसे रहते हैं।

Source: debina bonnerjee /Insta

ऐसे में यही सोच कर उन्होंने एक साल में दो बच्चे किए ताकि जब वो दोनों शूटिंग में बिजी हों तो उनकी बेटी को खेलने के लिए कंपनी मिल सके। इसके बाद दूसरी बार भी बेबी गर्ल ने जन्म लिया था।

Source: debina bonnerjee /Insta

निधी झा-यश कुमार के बेटे का हुआ नामकरण, महादेव से हैं प्रेरित