Feb 09, 2024
बॉलीवुड स्टार्स के फेवरेट फूड के बारे में लगभग हर कोई जानता ही होगा। उनके बारे में अक्सर सुनने के लिए मिल जाता है। लेकिन, हॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि उन्हें क्या खाना पसंद है।
Source: instagram
हॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो इंडियन फूड्स को बड़े ही चाव के साथ खाना पसंद करते हैं। इन इंडियन फूड्स में उन्हें देसी खाना काफी पसंद है, जिसमें लिट्टी चोखा और रसमलाई जैसी डिशेस शामिल है।
Source: lady gaga/Insta
ऐसे में चलिए आज हम आपको हॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताते हैं, जो बड़े ही चाव से इंडियन फूड्स खाना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में शकीरा और टॉम क्रूज जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं।
Source: Tom Cruise/insta
इंटरनेशनल स्टार शकीरा इंडियन फूड्स की दीवानी हैं। उन्हें इंडियन डिशेस काफी पसंद है। इसमें चिकन टिक्का और अफगानी चिकन तो उनका फेवरेट है। इसके अलावा उन्हें डेजर्ट में रसमलाई और गाजर का हलवा काफी पसंद है।
Source: Shakira/Insta
टॉम क्रूज को 'मिशन इम्पॉशिबल' के लिए जाना जाता है। वो खाने में इंडियन फूड्स बड़े चाव से खाते हैं। भारतीय खाने का लुत्फ उठाने के लिए एक्टर इंडियन रेस्त्रां में जाते रहते हैं। वो चिकन टिक्का मसाला और इंडियन लॉबस्टर काफी पसंद करते हैं।
Source: Tom Cruise/Insta
अमेरिकन सिंगर मेडोना साउथ इंडियन डिश की दीवानी हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो इंडिया गई थीं तो उन्हें पता चला था कि डाइटिंग के दौरान इडली खाकर भूख को बंद किया जा सकता है।
Source: Madonna/insta
हॉलीवुड एक्टर लेडी गागा भारतीय खाने को काफी पसंद करती हैं। कहा जाता है कि एक समय पर इंडियन फूड्स को लेकर उनकी दीवानगी इस कदर बढ़ गई थी कि वो दिन में तीन बार इंडियन करी खाती थीं। लेडी गागा को चिकन लबाबदार काफी पसंद है।
Source: Lady Gaga/Insta
हॉलीवुड स्टार मैंडी मूर भी इंडियन फूड के दीवाने हैं। मैंडी इंडियन मसाला चाय को बेहद पसंद करते हैं। इतना ही नहीं वो बिहार का फेमस खाना लिट्टी चोखा काफी पसंद करते हैं।
Source: Mandy/Insta
157 शोज में किया काम, पति को छोड़ संन्यासी बनीं नूपुर अलंकार