Mar 21, 2024

दिशा पाटनी या कृति सेनन, कौन थीं टाइगर श्रॉफ की पहली गर्लफ्रेंड?

राहुल यादव

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फिल्मों के साथ-साथ फिटनेस और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं।

Source: Tiger Shroff/Insta

फिल्मों के अलावा टाइगर श्रॉफ अपनी असल जिंदगी में पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। उनका नाम अक्सर दिशा पाटनी और कृति सेनन के साथ जुड़ता रहा है।

Source: Tiger Shroff/Insta

कृति सेनन के साथ टाइगर ने फिल्मों में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'हीरोपंति' थी। ऐसे में हाल ही में एक्टर ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड का खुलासा किया है।

Source: Tiger Shroff/Insta

दरअसल, टाइगर मुंबई में अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने वरुण धवन के साथ खूब मस्ती की और मजेदार बातें भी की। इस बीच एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने 25 की उम्र में पहली गर्लफ्रेंड बनाई थी।

Source: Tiger Shroff/Insta

टाइगर ने वरुण धवन से बात करते हुए बताया कि वो काफी शर्मिले और अपने में रहने वाले हैं। इसी वजह से 25 की उम्र तक उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं रही। इस पर वरुण ने शॉकिंग रिएक्शन दिया, '25 में सही में?'

Source: Tiger Shroff/Insta

जवाब में टाइगर ने हामी भरते हुए कहा कि 25 की उम्र में उनकी पहली गर्लफ्रेंड बनी थी, वो भी डेब्यू फिल्म के ऑडिशन के दौरान। इस पर वरुण ने झट से कृति सेनन का नाम लिया।

Source: Tiger Shroff/Insta

मगर, टाइगर श्रॉफ ने मना किया और कहा कि उसके बाद वाली। फिर वरुण ने उनसे उनकी गर्लफ्रेंड का नाम बताने को कहा लेकिन एक्टर चुप रहे और इसके बाद कयास दिशा पाटनी के लगने लगे।

Source: Tiger Shroff/Insta

आपको बता दें कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की डेटिंग को लेकर काफी खबरें रही हैं। फिर इनके अलग होने की भी खबर रही हैं। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Source: Tiger Shroff/Insta

बेटा या बेटी, अनन्या पांडे की बहन ने बताया जन्म से पहले बच्चे का लिंग