Dec 07, 2022
Priya Sinha
इस समय दिव्या अग्रवाल सुर्खियों में छाई हुई हैं, दरअसल उन्होंने अभी हाल ही में बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर संग सगाई की। बता दें कि एक्ट्रेस का कुछ महीने पहले ही वरुण सूद से ब्रेकअप हुआ था।
Source: divyaagarwal_official/insta
‘गुम है किसी के प्यार में’ की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। दरअसल, ऐश्वर्या का शादी से पहले एक बॉयफ्रेंड था जिससे ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने नील भट्ट से शादी की।
Source: bhatt_neil/insta
टीवी की ‘बॉस लेडी’ रुबीना दिलैक ने भी प्यार में धोखा खाने के बाद ही अभिनव शुक्ला से शादी रचा ली थी। यूं तो रुबीना और अविनाश सचदेवा की प्रेम कहानी काफी लंबी चली लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Source: rubinadilaik/insta
‘बिग बॉस 7’ से शुरू हुई गौहर खान और कुशाल टंडन का अफेयर काफी चर्चा में रहा है। लेकिन इन दोनों का अफेयर ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और ब्रेकअप हो गया। इसके बाद गौहर ने जैद दरबार से शादी कर ली।
Source: gauaharkhan/insta
टीवी की ‘संस्कारी बहू’ दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्टर विवेक दहिया से शादी करने से पहले शरद मल्होत्रा को डेट किया था लेकिन इन दोनों का कुछ समय के बाद ब्रेकअप हो गया था।
Source: divyaagarwal_official/insta
अनीता हसनंदानी एक समय पर टीवी का काफी बड़ा नाम थी। अनीता और एजाज खान की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। कुछ कारणों से अनीता ने एजाज से ब्रेकअप कर लिया और बिजनेसमैन रोहित रेड्डी संग शादी की।
Source: anitahassanandani/insta
काम्या पंजाबी और करण पटेल के लव स्टरी के बारे में एक समय पर खूब चर्चा होती थी। खबरों के अनुसार करण ने काम्या को प्यार में धोखा दिया था, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और काम्या ने शलभ डांग संग शादी कर ली।
Source: panjabikamya/insta