आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में साथ नजर आए थे। दोनों एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे और फिर किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।
खबर है कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप रणबीर कपूर की वजह से हुआ था। इसके बाद आलिया भट्ट, रणबीर कपूर को डेट करने लगी थी और इस कारण दोनों के बीच फासला बढ़ गया।
फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग के दौरान वरुण धवन और आलिया भट्ट काफी नजदीक आ गए थे, जिस कारण सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के बीच भिड़ंत हो गई थी।
सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे क्यूट जोड़ी मानी जाती है। बीच में दोनों के बीच प्यार की खबरें छाई हुई थी पर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
करण जौहर की ही फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। पर एक समय ऐसा भी आया था कि दोनों के बीच अनबन थी।
क्रिटिक केआरके ने सिद्धार्थ और कियारा के रिश्ते को लेकर भी एक ट्वीट कर दिया था, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा को जमकर ट्रोल किया और इसके बाद ही दोनों के बीच खटास आ गई।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें