Mar 24, 2024

परिणीति-राघव चड्ढा से रकुल-जैकी तक, 7 कपल्स शादी के बाद मना रहे पहली होली

राहुल यादव

25 मार्च को देशभर में होली सेलिब्रेट की जा रही है। इस मौके पर आपको बी-टाउन के उन कपल्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल शादी के बाद पहली बार होली मना रहे हैं।

Source: Celebs Insta

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस साल यानी कि 2024 में शादी के बाद पहली होली मना रहे हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे।

Source: Parineeti Chopra/Insta

सोनाली सहगल-आशीष सजनानी

'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने आशीष सजनानी के साथ 2023 में शादी की थी। इस साल कपल की ये पहली होली होने वाली है।

Source: Sonnali Seygall/Insta

मीरा चोपड़ा-रक्षित केजरीवाल

प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा ने हाल ही में रक्षित केजरीवाल के साथ सात फेरे लिए हैं। ऐसे में कपल की एक साथ पहली होली है।

Source: Meera Chopra/insta

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने 15 मार्च, 2024 को शादी की। ऐसे में शादी के बाद होली इनका पहला त्योहार और होली है, जो बेहद ही खास है।

Source: Pulkit Samrat/Insta

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी। ऐसे में कपल की शादी के बाद पहली होली है।

Source: Randeep Hooda/Insta

रकुल प्रीत-जैकी भगनानी

एक्ट्रेस रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने इसी साल फरवरी में शादी की थी। ऐसे में कपल शादी के बाद पहली होली साथ में मनाने वाले हैं।

Source: Rakul Preet/Insta

सुरभि चंदना-करण शर्मा

सुरभि चंदना और करण शर्मा ने इस साल 2024 में शादी के बंधन में बंधे हैं। सुरभि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

Source: Shurbhi Chandana/Insta

हल्दी समारोह में लगाई मुल्तानी मिट्टी, कृति खरबंदा ने फाड़े पुलकित सम्राट के कपड़े