बॉलीवुड के ये सेलेब्स वजन घटाने के लिए कई घंटों रहते हैं भूखे

Mar 02, 2023Vivek Yadav

Source:@tigerjackieshroff/Insta

इस वक्त इंटरमिटेंट फास्टिंग काफी चर्चा में है। कई बॉलीवुड सेलेब्स इसे फॉलो कर अपना वजन घटा चुके हैं। इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ, मलाइका अरोड़ा से लेकर वरुण धवन तक का नाम शामिल है।

Source:@tigerjackieshroff/Insta

इंटरमिटेंट फास्टिंग एक 'ईटिंग प्लान' है। इसमें पूरे दिन में एक निश्चित समय पर ही भोजन करना होता है बाकी घंटों में फास्टिंग की जाती है।

क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग

Source:@varundvn/Insta

टाइगर श्रॉफ बी-टाउन में अपनी फिटनेस को लेकर जाने जाते हैं। उनके फिटनेस का राज इंटरमिटेंट फास्टिंग है। टाइगर श्रॉफ काफी लंबे समय तक भूखे रहते हैं।

टाइगर श्रॉफ

Source:@tigerjackieshroff/Insta

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक हैं। मलाइका शाम के 7 से 8 बजे तक अपना डीनर खत्म कर लेती हैं। एक्ट्रेस काफी लंबे समय तक बिना खाए रहती हैं।

मलाइका अरोड़ा

Source:@malaikaaroraofficial/Insta

एक समय में कॉमेडियन भारती सिंह का वजन काफी ज्यादा बढ़ा हुआ था। लेकिन, उनका फिगर काफी मेंटेन हो चुका है। भारती भी इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए अपना वजन कम कर चुकी हैं। उन्होंने 15 किलो तक वजन घटाया है।

भारती सिंह

Source:@bharti.laughterqueen/Insta

बॉलीवुड के स्टार अभिनेता वरुण धवन के भी फिटनेस का राज इंटरमिटेंट फास्टिंग है। वरुण धवन अपने वजन को मेंटेन करने के लिए 14-15 घंटे तक कुछ नहीं खाते हैं।

वरुण धवन

Source:@varundvn/Insta