Apr 11, 2023Vivek Yadav

Source:@alwaysramcharan/Insta

साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर सालों से है इन 6 परिवारों का दबदबा

Source:@alluarjunonline/Insta

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन के परिवार का साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर सालों से दबदबा है। उनके दादा अल्लू रामलिंगैया साउथ के बड़े स्टार थे। उन्हें 1990 में पद्म श्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद निर्देशक हैं। उनके भाई अल्लू सिरीश भी एक्टर हैं।

Source:@alwaysramcharan/Insta

चिरंजीवी

चिरंजीवी का भी सालों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर दबदबा है। उनके बेटे राम चरण साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता हैं। राम चरण का 'कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी' नाम का प्रोडक्शन हाउस भी है। चिरंजीवी की बेटी सुष्मिता एक स्टाइलिस्ट और कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। चिरंजीवी के भाई पवन कल्याण साउथ सिनेमा के बड़े स्टार हैं।

Source:@nagarjuna.akkinenifb/Insta

अक्किनेनी फैमिली

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के पावरफुल परिवारों में से एक अक्किनेनी परिवार भी है। नागार्जुन के पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव साउथ सिनेमा के बड़े एक्टर और निर्माता थे। उनके बेटे नागार्जुन साउथ सिनेमा के मेगास्टार हैं। नागार्जुन के दो बेटे नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी भी साउथ सिनेमा के स्टार एक्टर हैं।

Source:@soundaryaarajinikant/Insta

रजनीकांत

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत ने लता रजनीकांत से शादी की। उनकी दो बेटियां ऐश्वर्य और सौंदर्या हैं। ऐश्वर्या ने धनुष से शादी की थी। दोनों इस वक्त अलग हो गए हैं।

Source:@ranadaggubati/Insta

दग्गुबाती फैमिली

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े परिवारों में से एक दग्गुबाती फैमिली भी है। रामानायडू साउथ सिनेमा के जाने माने फिल्म प्रोड्यूशर थे। उनका अपना 'सुरेश प्रोडक्शन' नाम का प्रोडक्शन हाउस भी है। उनके तीन बच्चे- सुरेश बाबू, वेंकटेशन और लक्ष्मी हैं। वेंकटेश इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता हैं। वहीं, सुरेश बाबू के बेटे रामा दग्गुबाती साउथ स्टार हैं।

Source:@ikamalhaasan/Insta

कमल हासन

कमल हासन ने साल 1960 में साउथ सिनेमा में कदम रखा था। आज वो साउथ सिनेमा के बड़े स्टार हैं। उनकी दो बेटियां हैं श्रुति हासन, अक्षरा हासन। दोनों ही एक्ट्रेस हैं।