शादी कर पैरेंट्स के घर से निकल गए ये एक्टर्स, पत्नी संग बसाया आशियाना

May 02, 2023Vivek Yadav

Source:Alia Bhatt/FB

रणबीर कपूर, विक्की कौशल और रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारों ऐसे हैं जिन्होंने शादी के बाद पैरेंट्स का घर छोड़ पत्नी संग अपना आशियाना बसाया। आइए डालते हैं एक नजर:

Source:Alia Bhatt/FB

Source:Ranveer Singh/FB

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद मुंबई में एक बंगला खरीदा, जहां वे इस वक्त रह रहे हैं। इस बंगले की कीमत लगभग 119 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Source:Kiara Advani/FB

कियारा अडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

हाल ही में कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधे हैं। सिद्धार्थ भी शादी के बाद पैरेंट्स का घर छोड़ पत्नी संग नये घर में रह रहे हैं। उनके इस फ्लैट की कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये है।

Source:Katrina Kaif/FB

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

शादी के बाद विक्की कौशल भी पत्नी कैटरीना संग नए घर में शिफ्ट हो गये थे। इन्होंने मुंबई के जुहू में घर लिया था।

Source:Sonam Kapoor/FB

सोनम कपूर-आनंद आहूजा

सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 2018 में शादी की। शादी के बाद आनंद अहूजा ने अपने माता-पिता का घर छोड़ मुंबई के बांद्रा में शिफ्ट हुए। इसके अलावा आनंद का लंदन में भी आलीशान घर है।

Source:Alia Bhatt/FB

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

रणबीर कपूर भी शादी के बाद अपनी पत्नी आलिया संग मुंबई के पाली हिल 'वास्तु अपार्टमेंट' में शिफ्ट हो गये थे। जहां फिलहाल वो रह रहे हैं।

अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें