Apr 09, 2023Vivek Yadav

Source:@tigerjackieshroff/Insta

अक्षय कुमार, रितिक रोशन समेत ये 7 बॉलीवुड सितारें खुद करते हैं अपने स्टंट

Source:@akshaykumar/Insta

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारें है जो अपनी फिल्मों में अपने एक्शन सीन खुद करते हैं। कई बार ये कलाकार स्टंट करते वक्त घायल भी हुए हैं। इसमें अक्षय कुमार से लेकर रितिक रोशन तक का नाम शामिल है।

Source:@akshaykumar/Insta

बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अक्षय अपने ज्यादातर स्टंट खुद ही करते हैं। जब उन्होंने खतरों के खिलाड़ी होस्ट किया था तो लाइव स्टंट भी उन्होंने खुद किया था।

अक्षय कुमार

Source:@hrithikroshan/Insta

क्रिश, धूम 2, जोधा अकबर, बैंग बैंग में रितिक रोशन ने अपने स्टंट खुद किए हैं। यहां तक कि अभिनेता स्टंट करते वक्त कई बार घायल भी हो चुके हैं।

रितिक रोशन

Source:@ajaydevgn/Insta

अजय देवगन भी अपनी ज्यादातर फिल्मों में स्टंट खुद ही करना पसंद करते हैं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म 'फूल और कांटे' में खुद ही स्टंट किया था।

अजय देवगन

Source:@tigerjackieshroff/Insta

अपने डांस और एक्शन के लिए पॉपुलर टाइगर श्रॉफ एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं। टाइगर नए-नए स्टंट करना काफी पसंद करते हैं। बागी 2, हीरोपंती में टाइगर ने एक से बढ़कर एक स्टंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था।

टाइगर श्रॉफ

Source:@mevidyutjammwal/Insta

विद्युत जामवाल अपने जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कमांडो, फोर्स जैसी फिल्मों में खुद ही स्टंट किए हैं।

विद्युत जामवाल

Source:@thejohnabraham/Insta

फोर्स, फोर्स 2 और रॉकी हैंडसम जैसी फिल्मों में जॉन अब्राहम ने खुद ही स्टंट किए थे।

जॉन अब्राहम

Source:@priyankachopra/Insta

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी कई फिल्मों में खुद ही स्टंट कर चुकी हैं। उन्होंने मैरी कॉम,  गंगाजल, क्वांटिको जैसी फिल्मों में स्टंट किए हैं।

प्रियंका चोपड़ा

अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें