विवादों से खुद को कोसों दूर रखते हैं ये सितारे
Image - Instagram
रानी मुखर्जी : बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। अपनी अनोखी आवाज और दमदार अभिनय से उन्होंने अलग पहचान बनाई। हालांकि रानी का नाम जल्दी किसी विवाद में सामने नहीं आता है।
Image - Instagram
आयुष्मान खुराना : एक्टर आयुष्मान खुराना अक्सर अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लेते हैं। आयुष्मान ने कड़ी मेहनत से खुद की एक अलग पहचान बनाई हैं पर आज तक उनका नाम किसी बड़े विवाद में नहीं आया है। अपने लुक्स को लेकर आयुष्मान काफी सुर्खियां बटोरते हैं।
Video - Instagram
जिम्मी शेरगिल : जिम्मी फिल्म में छोटे किरदार में हो या बड़े दर्शकों का दिल जीतने में वे हमेशी ही कामयाब रहते हैं। वहीं बॉलीवुड के किसी भी विवाद से वो खुद को दूर रखते हैं और सिर्फ अपने काम से काम रखते हैं।
Image - Instagram
श्रद्धा कपूर : खूबसूरत श्रद्धा कपूर भी अपने काम से काम रखना पसंद करती हैं। श्रद्धा एक से बढ़कर एक फिल्में करती हैं लेकिन उन्हें हमेशा चर्चा में बने रहना अच्छा नहीं लगता। अब तक श्रद्धा किसी बड़े विवाद का हिस्सा नहीं बनी हैं।
Video - Instagram
आर माधवन : हिंदी सिनेमा के सुलझे अभिनेता कहे जाने वाले मैडी यानि की माधवन का नाम भी कभी किसी विवाद में सामने नहीं आया। वहीं, माधवन अक्सर किसी ना किसी उपलब्धि को लेकर चर्चा में रहते हैं।
Video - Instagram
राजकुमार राव : राजकुमार इंडस्ट्री के एक दमदार अभिनेता हैं जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। राजकुमार मिट्टी से जुड़े इंसान है इसलिए उनकी बातों में बेबाकी होती है लेकिन उस पर विवाद नहीं होता है।
Video - Instagram
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Instagram