Dec 17, 2023 Archana Keshri
(Photos: @rochellerao/Instagram)
'द कपिल शर्मा' शो फेम कॉमेडियन और एक्ट्रेस रोशेल राव ने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी 2 महीने की बेटी का फेस रिवील किया है।
एक्ट्रेस ने अपने पति कीथ सिकेरा के साथ कुछ फोटोशूट कराए हैं, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही हैं।
ये तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
फोटोज शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है।
एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम जॉसिफीन सिक्वेरा रखा है।
बता दें, रोशेल और कीथ 1 अक्टूबर को पेरेंट बने थे।
रोशेल और कीथ साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में भी रहे थे।
दोनों को एक साथ टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 9 में भी देखा गया था।
अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें