Sep 02, 2022
Priya Sinha
बॉलीवुड ‘हंक’ कार्तिक आर्यन ने मुंबई के सबसे मशहूर गणपति पंडाल लाल बाग के राजा में जाकर बप्पा के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने लाइट पिंक कलर का कुर्ता पहन रखा था।
बॉलीवुड के लव कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया भी हर साल अपने घर बप्पा को लेकर आते हैं। रितेश ने बप्पा का स्वागत जहां येलो प्रिंटेड कुर्ते में किया तो वहीं जेनेलिया ऑफ व्हाइट सूट में बेहद एलिगेंट नजर आईं।
बप्पा के दर्शन करने के लिए निकले सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी देसी लुक में नजर आएं। सोहा ने जहां पिंक कलर का सूट पहना तो वहीं कुणाल गोल्डल कलर के कुर्ते में नजर आएं।
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी अपने घर बप्पा की पूजा की। इस दौरान वे सिल्वर कलर की सिंपल सी साड़ी में बेहद क्लासी नजर आईं।
बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ अपने घर गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाती हैं। इस साल उन्होंने गणपति बप्पा की पूजा के लिए रेड साड़ी को कैरी किया है जिसमें उनकी खूबसूरती देखते नहीं बन रही है।
एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर भी अपने घर बप्पा को लेकर आई हैं। इस ब्लू महाराष्ट्रियन साड़ी में ईशा काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें