May 13, 2024
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस झील मेहता शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। झील मेहता लंबे समय से टीवी स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। वहीं, शोबिज से दूर एक्ट्रेस अब जल्द ही बॉयफ्रेंड संग शादी करने वाली हैं।
Source: jheelmehta_/Instagram
झील ने कुछ महीने पहले अपनी रोका सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने होने वाले पति के साथ रोमांटिक होती नजर आईं।
Source: jheelmehta_/Instagram
कुछ महीने पहले उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें सरप्राइज देते हुए प्रपोज किया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने उन्हें प्रपोज किया है। इसी ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
Source: jheelmehta_/Instagram
समंदर किनारे के कपल का ये रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। तस्वीर में दोनों को एक दूसरे को गले लगाते और हाथ थामे देखा जा सकता है। कपल की इन समंदर किनारे की तस्वीरों ने फैन्स को काफी इंप्रेस किया है।
Source: jheelmehta_/Instagram
इन तस्वीरों में झील मेहता व्हाइट कलर की मिडी ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। झील के साथ ट्विनिंग करते हुए उनके बॉयफ्रेंड आदित्य ने भी व्हाइट शर्ट और ब्राउन रंग की पैंट कैरी की है।
Source: jheelmehta_/Instagram
बता दें, झील मेहता लंबे समय से आदित्य दुबे को डेट कर रही थीं। आदित्य दुबे मुंबई के रहने वाले हैं। वह एक यूट्यूबर और गेमर हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वह एक 3डी आर्टिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं।
Source: jheelmehta_/Instagram
वहीं एक व्लॉग के जरिए एक्ट्रेस ने फैंस को अपने मंगेतर आदित्य के बारे में बताया था कि दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। दोनों के बीच बातचीत तब शुरू हुई जब वे 10वीं क्लास में थे।
Source: jheelmehta_/Instagram
बता दें, झील मेहता ने पहली बार साल 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाया था। कई सालों तक सोनू का किरदार निभाने के बाद उन्होंने पढ़ाई के कारण शो छोड़ दिया। अब झील मेहता एक्टिंग छोड़कर अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं।
Source: jheelmehta_/Instagram
ज्यादा खूबसूरत होने की वजह से नहीं मिल रहा था काम, एक्ट्रेस ने किया खुलासा