Mar 27, 2023Vivek Yadav
Source:@alwaysramcharan/Insta
साउथ सुपरस्टार राम चरण काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। महंगी कारों का शौक, बंगले के साथ ही जानते हैं उनके नेट वर्थ के बारे में।
राम चरण के पास Mercedes Maybach GLS 600 है। जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, राम चरण के पास एस्टन मार्टिन वी8 वैंटेज, रोल्स रॉयस फैंटम, रेंज रोवर, एस्टन मार्टिन और फेरारी पोर्टोफिनो जैसी महंगी कारें भी हैं।
राम चरण जिस बंगले में रहते हैं वो हैदराबाद के जुबली हिल्स में 25 हजार वर्ग फुट में फैला है। इसकी कीमत करीब 38 करोड़ रुपये है।
राम चरण के पास इंडिया में कई रियल एस्टेट संपत्तियां हैं। इसके साथ ही मुंबई में भी उनका एक आलीशान पेंटहाउस है।
RRR के लिए अभिनेता ने 45 करोड़ रुपये चार्ज किया था। इसके बाद खबर आई की उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किया है।
एक एड के अभिनेता करीब 1.8 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
राम चरण की कुल संपत्ति करीब 1370 करोड़ रुपये बताई जाती है।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें