Mar 26, 2024

'वांटेड' से 'सिंघम' तक, इन फिल्मों में विलेन बन प्रकाश राज ने खूब लूटी वाहवाही

Vivek Yadav

साउथ सिनेमा के स्टार कलाकारों में से एक प्रकाश राज की एक्टिंग का दीवाना भला कौन नहीं है। परदे पर दर्शक उन्हें खासकर नेगेटिव रोल में खूब पसंद करते हैं।

Source: express-archives

आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे प्रकाश राज कई फिल्मों में विलेन बन खूब वाहवाही लूट चुके हैं। आइए डालते हैं उनके फेमस नेगेटिव रोल पर एक नजर।

वॉन्टेड

सलमान खान स्टारर फिल्म 'वॉन्टेड' में एक ओर दंबग खान थे तो दूसरी ओर खूंखार डॉन गनी भाई के रोल में प्रकाश राज। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

सिंघम

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम' में भी प्रकाश राज नेगेटिव रोल में थे। इस फिल्म वो जयकांत शिकरे की भूमिका में नजर आए थे।

दबंग 2

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' में भी प्रकाश राज विलेन का किरदार निभा चुके हैं। उनके इस नेगेटिव रोल की खूब तारीफ हुई थी।

मुंबई मिरर

साल 2013 में आई फिल्म 'मुंबई मिरर' में हीरो से ज्यादा प्रकाश राज के नेगेटिव रोल को पसंद किया गया था। इस फिल्म में वो शेट्टी नाम के विलेन के किरदार में नजर आए थे।

पुलिसगिरी

इस फिल्म में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से प्रकाश राज ने खूब वाहवाही लूटी थी। नागोरी सुब्रमण्यम बने प्रकाश राज ने हर किसी का अपनी दमदार अदाकारी से दिल जीत लिया था। इसके अलावा भी वो कई फिल्मों में विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं।

अपकमिंग फिल्में

प्रकाश राज की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, वो 'देवरा' और 'पुष्पा 2' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

रकुल-जैकी से रणदीप-लिन लैशराम तक, इन कपल्स ने शादी के बाद मनाई पहली होली