Mar 17, 2024
सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर पिछले सालों में कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 6 सालों में 5 फ्लॉप दी। इसके साथ ही इस बीच केवल दो ही हिट दे पाए, वो भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। चलिए बताते हैं उनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...
Source: Sidharth Malhotra/insta
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'इत्तेफाक' को 2017 में रिलीज किया गया था। इसका बजट 30 करोड़ था और इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 30 करोड़ रहा था। फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।
Source: Sidharth Malhotra/insta
सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'अय्यारी' फ्लॉप साबित हुई थी। इसे 2018 में रिलीज किया गया था। इसका बजट 65 करोड़ रहा था और मूवी का कलेक्शन 18.22 करोड़ रहा था।
Source: Sidharth Malhotra/insta
साल 2019 में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का बजट 21 करोड़ था जबकि, इसने लाइफटाइम कलेक्शन 16.3 करोड़ किया था। ऐसे में ये भी फ्लॉप साबित हुई थी।
Source: Sidharth Malhotra/insta
'मरजावां' में सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक्शन अवतार में देखा गया था। इसका बजट 70 करोड़ था और इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 47.78 करोड़ रहा था। ऐसे में ये फ्लॉप रही।
Source: Sidharth Malhotra/insta
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' को 2022 में रिलीज किया गया था। इसका बजट 98 करोड़ था। जबकि मूवी का लाइफ टाइम कलेक्शन 34.89 करोड़ रहा। ऐसे में उनकी ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी।
Source: Sidharth Malhotra/insta
सिद्धार्थ मल्होत्रा की किस्मत ओटीटी प्लेटफॉर्म से पलटी। जब फिल्म 'शेरशाह' को रिलीज किया गया। इसे प्राइम वीडियो से स्ट्रीम किया गया था और इसे लोगों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। फिल्म हिट रही थी।
Source: Sidharth Malhotra/insta
रश्मिका मंदाना और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' को नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया गया था। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिएक्शन मिला था। इसने ओटीटी पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
Source: Sidharth Malhotra/insta
‘पुष्पा 2’ से ‘कांतारा’ तक, जानें कब रिलीज होंगी ये सीक्वल फिल्में