Mar 12, 2023Vivek Yadav
Source:@shreyaghoshal/Insta
अपनी आवाजा से लाखों दिलों पर राज करने वाली सिंगर श्रेया घोषाल आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं।
श्रेया घोषाल ने 16 साल की उम्र में सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा' जीता था। इसके बाद जब उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली तो वो छा गईं।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' में 'बैरी पिया' को श्रेया घोषाल ने आवाज दी थी। ये गाना लोगों की जुबान पर चढ़कर बोलने लगा। इसी गाने ने सिंगर को सुपरहिट बना दिया। साथ ही सिलसिला ये चाहत का, डोला रे डोला भी गाना श्रेया ने ही गाया था।
श्रेया घोषाल को बैरी पिया से खास पहचान मिली और इसी गाने के लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगिग राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
श्रेया घोषाल ने चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, छह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स इसमें पांच सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका, 9 दक्षिण फिल्मफेयर पुरस्कार के साथ कई अन्य पुरस्कार जीत चुकी हैं।
श्रेया घोषाल के लिए उनकी मां उनके लिए प्रेरणा बनीं थीं। श्रेया जब मात्र 4 साल की थी तभी से मां ने उन्हें संगीत सीखाना शुरु कर दिया था।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें